संसद में अटल-आडवाणी के कमरे में बैठेंगे जेपी नड्डा, नेमप्लेट नहीं हटी, बाकी सब बदला

नई दिल्ली, एएनआइ : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को संसद में कमरा आवंटित हो गया है। यह कमरा कभी पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के पास रह चुका है।

कमरा नंबर चार, भाजपा संसदीय दल के कार्यालय के बगल में है। पूर्व पीएम वाजपेयी को यह कमरा एनडीए अध्यक्ष के रूप में मिला था।

हालांकि, 2007 के बाद, जब वाजपेयी ने सक्रिय राजनीति छोड़ दी तब यह आडवाणी को आवंटित कर दिया गया।

2014 में भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधन के सत्ता में आने के बाद, आडवाणी की नेमप्लेट इस कमरे से हटा दी गई क्योंकि एनडीए ने कोई अध्यक्ष नहीं चुना था।

हालांकि, प्लेट को बाद में बहाल कर दिया गया था। चूंकि आडवाणी ने 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था, इसलिए पिछले दो वर्षों से कमरे का उपयोग नहीं किया जा रहा था।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को पार्टी के दो अन्य नेताओं के साथ कमरे में आए। कमरे के बाहर लगीं अटल, आडवाणी नेमप्लेट हटा दी गई। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter