सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने राजस्थान में आठ हजार करोड़ की राजमार्ग का उद्घाटन किया

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राजस्‍थान में किया 18 राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास. 50 हजार करोड़ की 22 नई राजमार्ग परियोजनाओं की भी घोषणा।

 

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वीडियो काफ्रेंस के माध्‍यम से राजस्‍थान में 18 राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी। इस अवसर पर राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत, केन्‍द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत और राज्‍य के अन्‍य मंत्री उपस्थित थे। इन परियोजनाओं में लगभग एक हजार 127 किलोमीटर सडकों का निर्माण शामिल है। इसमें आठ हजार तीन सौ 41 करोड रुपये का खर्च आएगा। उद्घाटन और शिलान्यास वाली इन सड़क परियोजनाओं की 1127 किमी के निर्माण की लागत 8,341 करोड़ रुपये हैं। राजस्थान के विकास का मार्ग प्रशस्त करने वाली इन सड़कों से राज्य में बेहतर संपर्क, सुविधा और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter