मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिन की शुरुआत महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा से की। चाय पर चर्चा में शशि, प्रभा, सरोज, शकुन बाई, ललिता देवी और उषा बाई शामिल रहीं। सुबह मुख्यमंत्री निवास से नेहरू नगर जाने के लिए रवाना होते समय उन्होंने महिला सुरक्षा अधिकारियों और कर्मचारियों से चर्चा कर महिला दिवस की बधाई दी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री चौहान महिला सुरक्षाकर्मियों और महिला अधिकारियों के साथ कार से रवाना होकर नेहरू नगर चौराहे पर महिला सफाई कामगारों के बीच पहुँचे। मुख्यमंत्री के वाहन चालक की भूमिका आरआई सुश्री इरशाद ने निभाई।
मुख्यमंत्री चौहान ने महिला स्वच्छता कर्मियों को सबसे पहले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी और उनके साथ चाय भी पी। बातचीत में मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं को जाना। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएँ झाड़ू लगाने से लेकर अंतरिक्ष तक जा रही हैं। आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष है। मुख्यमंत्री चौहान ने महिलाओं के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी भी मुख्यमंत्री ने महिला सफाई कामगारों को दी। महिला सफाई कर्मियों के कार्य को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आप लोग शहर को साफ-स्वच्छ रखती हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने उनके साथ झाड़ू लगाकर स्वच्छता कार्य में हाथ बँटाया। मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण के पहलुओं पर बातचीत की और महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा
|
महिला स्वच्छता कर्मियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
मुख्यमंत्री चौहान से चाय पर चर्चा के दौरान महिला स्वच्छता कर्मियों ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है किमहिला दिवस पर आप हमारे बीच आए हैं। प्रदेश में महिलाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है, इसके लिए धन्यवाद। आपने बहुत सी महिलाओं को पार्षद और पंच-सरपंच बनने का अवसर देकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है।
