सरकारी नौकरी: भारतीय डाक ने ग्रामीण डाक सेवकों के 634 पदों पर भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन
सरकारी नौकरी: भारतीय डाक ने ग्रामीण डाक सेवकों के 634 पदों पर भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन

भारतीय डाक के हिमाचल प्रदेश डाक सर्किल में ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके तहत हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में डाक घरों में ग्रामीण डाक सेवकों के कुल 634 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर तक अप्लाय कर सकते हैं।

पदों की संख्या- 634

योग्यता

ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए 10 वीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही स्थानीय भाषा (हिंदी) का भी अच्छा नॉलेज होना चाहिए।

आयु सीमा

18 से 40 वर्ष

आवेदन शुल्क

सामान्य- 100 रुपये

एससी / एसटी / फीमेल कैंडिडेट- कोई शुल्क नहीं

सैलरी

हिमाचल प्रदेश जीडीएस भर्ती 2020 के तहत ब्रांच पोस्ट मास्टर (बीपीएम), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (एबीपीएम) और डाक सेवक जैसे पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के अनुसार सैलरी दी जाएगी।

कैसे करें आवेदन?

इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स डाक विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट appost.in के जरिए अप्लाय कर रहे हैं। ज्यादा जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें करें।

 

 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter