सिंघवी ने योग को लेकर की टिप्पणी, भाजपा ने ‘तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप लगाया

नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कहा कि ओम के उच्चारण से न तो योग ज्यादा शक्तिशाली हो जाएगा और न ही अल्लाह के उच्चारण से योग की शक्ति में कमी होगी।

इस पर भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस योग को भी मजहब की नजर से देखती है और तुष्टीकरण की राजनीति में लगी हुई है। वरिष्ठ वकील और कांग्रेस प्रवक्ता सिंघवी ने ट्वीट किया, ओम के उच्चारण से न तो योग ज्यादा शक्तिशाली हो जाएगा और न अल्लाह कहने से योग की शक्ति कम होगी।

इस पर वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने ट्वीट किया, योग को मजहब की नजर से देखने वाली कांग्रेस यही साबित कर रही है कि वह आज भी तुष्टीकरण की राजनीति में संलिप्त है।

भाजपा और कई इंटरनेट मीडिया यूजरों के निशाने पर आने के बाद सिंघवी ने कहा, श्रीराम के नाम पर करोड़ों भक्तों के चंदे की लूट मचाने वाले लोग मेरी आस्था पर सवाल उठाकर अपनी झेंप मिटा रहे हैं। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter