सीबीएसई की 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा रद्द, 12वीं की परीक्षाएं फिलहाल के लिए टाली गईं

देशभर में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए CBSE बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. सीबीएसई 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई हैं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं फिलहाल के लिए टाल दी गई हैं. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्‍ली में केन्‍द्रीय शिक्षा मंत्री और मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

 

सरकारी सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री ने देश भर में अगले महीने निर्धारित सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के बारे में विचार किया। कई राज्‍यों ने कोविड के बढते मामलों के मद्देनजर सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने की मांग की है।

10वीं के नतीजे बोर्ड द्वारा तैयार किए गए मापदंड के आधार पर तैयार किए जाएंगे. 12वीं कक्षा की परीक्षाएं बाद में होंगी, बोर्ड 1 जून को स्थिति की समीक्षा करेगा. परीक्षाओं की शुरुआत से पहले कम से कम 15 दिनों का नोटिस दिया जाएगा. ये जानकारी शिक्षा मंत्रालय ने दी है.

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter