सेवढ़ा. नेशनल लोक अदालत सेवढ़ा न्यायालय में आयोजित की गई । इस दौरान आधा सैकड़ा से अधिक प्रकरण निपटाएगए। इसके अलावा वर्षों से अलग रहकर जीवन गुजार रहे दम्पत्ति को एक दूसरे से मिलाया गया। स्थानीय निवासी ऋचा यादव पुत्री सरनाम सिंह की शादी बड़ागांव निवासी वीरेंद्र पुत्र रोहित िसंह के साथ पांच वर्ष पहले हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच अनबन हो गई। इसके बाद सिविल जज लवकेश िसंह के न्यायालय में घरेलू िहंसा एवं भरण पोषण दावा तथा एडीजे कोर्ट में तलाक का प्रकरण विचाराधीन था। सिविल जज लवकेश िसंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष शर्मा के साथ कांउसलर रवि प्रोहित ने आपसी समन्वय की पहल की।
इससे पूर्व सेवढ़ा न्यायालय परिसर में लोक अदालत की शुरुआत बार एसोसिएशन अध्यक्ष सीपी शर्मा ने सरस्वती माता के पूजन के साथ की। इस अवसर पर एडीजे आरके डेहरिया के न्यायालय में पांच प्रकरण का निराकरण हुआ। जिसमें एक क्लेम का और 4 विद्युत अधिनियम के, न्यायिक मजिस्ट्रेट लवकेश सिंह के न्यायालय में 34 प्रकरणों का निराकरण हुआ । आशीष शर्मा के यहां 7 प्रकरणों का निराकरण हुआ और अपूर्वा मिश्रा के यहां 3 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इस प्रकार कुल 49 प्रकरणों का निराकरण हुआ।
