स्टार्टअप महाकुंभ में रिकार्ड तोड़ भागीदारी : एक हजार से अधिक निवेशकों में दिखा उत्साह, देश के कोने-कोने से पहुंचे युवा

नई दिल्ली:  एनस्टार्टअप महाकुंभ, भारत का सबसे बड़ा और अपनी तरह का पहला स्टार्टअप आयोजन है, जिसमें रिकॉर्ड भागीदारी दर्ज की गई। यह महाकुंभ भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम में सभी हितधारकों के लिए एक सजीव मंच के रूप में काम कर रहा है। हितधारकों और विशेषज्ञों के संगम से अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी, कृषि प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी, चिकित्सा प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटैलीजेंस, गेमिंग आदि जैसे उभरते क्षेत्रों को और विकसित करने में सहायता मिलने की आशा है।

पूरे भारत में नवाचार और उद्यमशीलता को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किए गए इस कार्यक्रम में अग्रणी निवेशकों, नवप्रवर्तकों और महत्वाकांक्षी उद्यमियों की भागीदारी का एक अद्वितीय स्तर सामने आई है। यह आयोजन देश भर से 2000 से अधिक स्टार्टअप, 1000 से अधिक निवेशक, 100 से अधिक यूनिकॉर्न, 300 से अधिक इनक्यूबेटर और एक्सेलेरेटर, 3,000 से अधिक सम्मेलन प्रतिनिधि, 10 से अधिक देश के प्रतिनिधिमंडल,

3000 से अधिक भविष्य के उद्यमी और 50,000 से अधिक व्यावसायिक आगंतुकों की मेजबानी कर रहा है। इस आयोजन में सभी हितधारकों के बीच आगे बढ़ने और नेटवर्किंग पर जीवंत चर्चा देखी गई।

यह कार्यक्रम एसोचैम, नैसकॉम, बूटस्ट्रैप इनक्यूबेशन एंड एडवाइजरी फाउंडेशन, टीआईई और इंडियन वेंचर एंड अल्टरनेट कैपिटल एसोसिएशन (आईवीसीए) के संयुक्त प्रयासों से आयोजित किया जा रहा है। 

यह उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी), इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) स्टार्टअप हब (एमएसएच) और इन्वेस्ट इंडिया द्वारा समर्थित है।

स्टार्टअप महाकुंभ मंडप के प्रमुखों में बिहार, राजस्थान, मेघालय, कर्नाटक और केरल सहित राज्यों के सहयोग के साथ ज़ेरोधा और नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (नाबार्ड) शामिल हैं। भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी), ज़ोमैटो और एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (ईसीजीसी) द्वारा संचालित, स्टार्टअप महाकुंभ में इस आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश राज्य भागीदार राज्य है।

उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईट) के सचिव  राजेश कुमार सिंह, जी-20 के शेरपा और नीति आयोग के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अमिताभ कांत, डॉ. चिंतन वैष्णव, मिशन निदेशक, अटल नवाचार मिशन और श्री अशोक झुनझुनवाला, प्रोफेसर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास और जीईएम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री प्रशांत कुमार सिंह ने स्टार्ट-अप के लिए विभिन्न सरकारी पहलों पर प्रतिभागियों के साथ बातचीत की।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter