हरियाणाः 86 बरस के पूर्व CM ओम प्रकाश चौटाला फर्स्ट डिविजन 10वीं पास, इंग्लिश के पेपर में पाए 88 नंबर

भिवानी : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला दसवीं के अंग्रेजी विषय में पास हो गए हैं। 86 वर्षीय चौटाला ने परीक्षा में 88 नंबर हासिल किए हैं। पहले दसवीं में अंग्रेजी विषय में पास नहीं होने के कारण ही उनका 12वीं का परीक्षा परिणाम हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने रोक रखा था।

अब वह परिणाम भी जारी किया जाएगा। चौटाला ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा 18 अगस्त को सिरसा में दी थी। बोर्ड की तरफ से शनिवार को दसवीं और बारहवीं का एक दिवसीय परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है।

भर्ती घोटाले में सजा काटते हुए चौटाला ने 10वीं की परीक्षा नेशनल इंस्टीट्यूट आफ ओपन स्कूलिंग से दी थी। लेकिन, उस समय उन्होंने अंग्रेजी विषय पास नहीं किया था। चौटाला ने बाद में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से 12वीं के फार्म भरे थे।

कोरोना में परीक्षाएं नहीं होने पर बोर्ड ने सभी परीक्षार्थियों को 34 अंक देकर पास कर दिया था। लेकिन ओम प्रकाश चौटाला सहित छह लोगों का परिणाम दसवीं में अंग्रेजी विषय में पास नहीं होने पर रोका गया था। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter