हेलिकॉप्टर से सागर पहुंची राहत की दवा:14 बॉक्स में 650 रेमडेसिविर इंजेक्शन पहुंचे सागर, गंभीर मरीजों को मिलेगी राहत

सागर। कोरोना संक्रमितों के इलाज हेतु उपयोग में लाए जाने वाले 672 रेमडेसिविर इंजेक्शन गुरुवार को स्टेट प्लेन के माध्यम से सागर की ढाना हवाई पट्टी पहुंचे। यहाँ कलेक्टर दीपक सिंह के निर्देश पर एसडीएम  पवन बारिया एवं औषधि निरीक्षक प्रीत स्वरूप ने 14 बाक्सों में कुल 672 इंजेक्शन प्राप्त किये।
   उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार हेतु अत्यावश्यक संसाधनों की आपूर्ति के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं। इसी तारतम्य में गुरुवार को करीब 10 बजे नागपुर से ट्रक द्वारा रेमडेसिवीर इंजेक्शन के 200 बॉक्स इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। प्रत्येक बॉक्स में कुल 48 इंजेक्शन हैं, इस प्रकार इंदौर एयरपोर्ट पर कुल 9 हजार 600 रेमडेसिवीर इंजेक्शन की बड़ी खेप पहुँची थी। रेमडेसिविर इंजेक्शन के सभी बॉक्सों को तत्काल हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों में त्वरित रूप से पहुंचाया गया। सागर में कलेक्टर दीपक सिंह के निर्देश पर एसडीएम पवन बारिया और औषधि निरीक्षक प्रीत स्वरूप द्वारा ढाना हवाई पट्टी से रेमडेसिवीर इंजेक्शन के 14 बॉक्स प्राप्त किये गये।

 मुख्यमंत्री चैहान के निर्देशन में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के विरूद्ध चल रही इस लड़ाई में संसाधनों की निरंतरता बनाये रखने के लिये अथक प्रयास किये जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के फलस्वरूप आज प्रदेश को रेमडेसिवीर इंजेक्शन की ये बड़ी खेप प्राप्त हुई है। राज्य शासन द्वारा की गयी इस नवीन पहल के तहत विशेष वायुयान द्वारा रेमडेसिवीर इंजेक्शन के बॉक्सों को प्रदेशभर में तत्कालिक रूप से पहुँचाया गया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!