हैती में भूकंप से भारी नुकसान, मरने वालों की संख्या लगभग 1,297 पहुंची, 5,700 लोग घायल

लेस काएस : हैती में 7.2 रिक्टर स्केल के आए भूकंप में मरने वालों की संख्या 1297 पहुंच गई है। यहां पर घायलों का आंकड़ा भी 5700 है। कैरेबियाई देश हैती में शक्तिशाली भूकंप तबाही करने वाला था, यहां गांव के गांव उजाड़ हो गए।

हजारों की संख्या में लोग घरों के पूरी तरह नष्ट हो जाने के बाद विस्थापित हो गए हैं। भूकंप पीड़ितों को भीषण गर्मी में खुले आसमान के नीचे रहना पड़ रहा है। कोरोना महामारी और हिंसा की घटनाओं के बीच इस प्राकृतिक आपदा में राहत कार्य में मुश्किल हो रही है। हैती में कुछ समय पहले ही राष्ट्रपति की हत्या कर दी गई थी।

हैती के प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने पूरे देश में एक माह की आपातकाल की घोषणा की है। यहां के नागरिक सुरक्षा कार्यालय के अनुसार सात हजार से ज्यादा घर पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। पांच हजार घर क्षतिग्रस्त हैं. इसके साथ ही स्कूल, चर्च, अस्पतालों को भी नुकसान पहुंचा है। आपदा ऐसे समय में आई है, जब पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter