कोरोना महामारी की शांति के लिए सोनागिर में 108 मंडली विधान का आयाेजन
दतिया. जैन सिद्ध क्षेत्र सोनागिर में कोरोना महामारी की शांति के लिए 108 मंडली भक्तामर महामंडल विधान एवं पिच्छी का परिवर्तन समारोह का भव्य आयोजन 22 नवंबर को दोपहर 12 बजे सोनागिर स्थित विशाल धर्मशाला में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में आचार्य धर्मभूषण महाराज एवं मुनिश्री प्रतीक सागर को संयम, उपकरण, नवीन मयूर पिच्छी भेंट की जाएगी तथा दोनों संतों द्वारा संयम धारण करने वाले को पुरानी पिछी भेंट की जाएगी।

कार्यक्रम आयोजन समिति गठित की गईचातुर्मास समिति के प्रचार संयोजक सचिन जैन आदर्श कलम ने बताया कि दिगंबर जैन जागरण रजिस्टर मुंबई के अंतर्गत आयोजन के लिए मुनिश्री प्रतीक सागर के सानिध्य में अमोल वाली धर्मशाला में कार्यक्रम वर्किंग आयोजन कमेटी का गठन किया गया। जिसमें ग्वालियर संभाग के प्रबुद्ध लोगों को नियुक्त किया गया। कमेटी में पारस जैन, पदम जैन, महेंद्र जैन बंटी, नीरज जैन, सुनील लोहिया, राजू जैन, जितेंद्र जैन, नरेश चौधरी, प्रवक्ता सचिन जैन, अजीत सिंघई, रविंद्र जैन, भानु प्रकाश जैन, राजकुमार इंजीनियर, अरुण जैन, धर्मेंद्र जैन आदि को मनोनीत किया गया। आयोजन में मुनिश्री प्रतीक सागर जैन दर्शन के महाशक्तिशाली बीज मंत्रों का अपने मुखारविंद से उच्चारण कर कोरोना वायरस महामारी की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे।

5400 श्रीफल किए जाएंगे अर्पित

भक्तामर विधान पूजन के लिए 3 बाई 4 के 108 विधान मंडल बनाए जाएंगे। जिनके ऊपर 5400 श्रीफल चढ़ाकर जैन दर्शन के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की पूजन अर्चना मुनिश्री प्रतीक सागर एवं विधानचार्य पंडित शशिकांत शास्त्री के निर्देशन में कराई जाएगी। जिसमें विधान के प्रमुख पात्र होंगे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter