कजाकिस्तान : सरकारी इमारतों पर हुए हमलों में दर्जनों लोग मारे गए,12 पुलिस कर्मियों की भी मौत

मास्को :  कजाकिस्तान के सबसे बड़े शहर में सरकारी इमारतों पर हुए हमलों में दर्जनों लोग मारे गए हैं। पुलिस की एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कजाकिस्तान तीन दशक पहले स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद से देश में सबसे भीषण विरोध प्रदर्शनों का सामना कर रहा है। सरकारी इमारतों में आग लगा दी गई और कम से कम आठ अधिकारी मारे गए हैं।

रूस के नेतृत्व वाले गठबंधन ‘सामूहिक सुरक्षा संधि संगठन’ (सीएसटीओ) ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह राष्ट्रपति कासिम-जोमार्त तोकायेव के अनुरोध पर कज़ाकिस्तान में शांति सैनिक भेजेगा।

तरलीकृत पेट्रोलियम गैस ईंधन की कीमतों में जबरदस्त वृद्धि को लेकर रविवार को शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों ने कज़ाकिस्तान को झकझोर कर रख दिया है। देश के पश्चिम में शुरू हुआ प्रदर्शन अलमाती और राजधानी नूर-सुल्तान तक फैल गया।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter