अजीबोगरीब : एक बच्चे की 24 अंगुली, 20 लाख लगाई बोली, न बेचने पर धमकियां

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले के एक गांव में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां सात साल के बच्चे के दोनों हाथ व दो पैर के पंजे में छह-छह अंगुलियां हैं।

इसकी जानकारी कुछ लोगों को हुई वे बच्चे को बेचने की बात कहने लगे। उन्होंने 20 लाख रुपये की बोली लगाई। इसके पीछे कारण को तो स्वजन स्पष्ट नहीं कर रहे हैं।

लेकिन, चर्चा है कि तंत्रमंत्र के जरिये काम करने वाले इस मंशा में जुटे हैं। तहरीर पुलिस के पास है और वह जांच में जुटी है। मुटैना गांव निवासी एक दंपती का सात साल का बेटा है। उसके चारों हाथ-पैर में छह-छह अंगुली हैं।

पुलिस को दी शिकायत में आरोप है कि बच्चे को बेचने के लिए गांव के दो तथा पड़ोस गांव के एक व्यक्ति ने दबाव बनाया।आरोपित बार-बार धमकी दे रहे हैं। कह रहे हैं कि 20 लाख रुपये ले लो यह बच्चा हमें दे दो।

इंस्पेक्टर विद्युत गोयल ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। सच्चाई सामने आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter