5 महीने पहले जहां पति ने दी थी जान थी वहीं पत्नी ने बेटी के साथ की खुदकुशी की
5 महीने पहले जहां पति ने दी थी जान थी वहीं पत्नी ने बेटी के साथ की खुदकुशी की

ग्वालियर. मृत्यु के बाद भी पति का साथ देने वाली ये घटना ग्वालियर की है। जहां पुरानी छावनी के अकबरपुर देव नगर की रहने वाली वीना वर्मा नाम की महिला ने अपनी मासूम बेटी को गोद में उठाकर ट्रेन के सामने मौत की छलांग लगा दी जिससे दोनों की मौत हो गई। वीना के पति विकास ने इसी जगह पर पांच महीने पहले ट्रेन से कटकर ही शूइड किया था।

पहले प्यार से धोखा मिलने के बाद विकास ने थामा था हाथ

बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी करने वाली वीना की शादी के करीब 4 साल पहले विकास से हुई थी। विकास वीना का दूसरा पति था। पहले पति ने वीना को मानसिक रूप से बीमार बताकर उसे छुट्टी दी थी और उसके बाद चार साल पहले विकास ने उसका हाथ थामा और दोनो परिवारों की राजामंडी से दोनों ने सात फेरे लिए। करीब तीन साल पहले उनकी जिंदगी में एक छोटी सी बेटी परी बनकर आई लेकिन ऊपर वाले को कुछ ही मंजूर था। विकास का हंसता खेलता परिवार उस वक्त एक झटके में तबाह हो गया जब विकास बीमार रहने लगा और बीमारी से परेशान होकर उसने 5 महीने पहले अकबरपुर रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली।

जहां पति ने की आत्महत्या वहीं पत्नी ने बेटी के साथ किया था

विकास की मौत के बाद वीना गहरे इलाज में चली गई थी। बेसुध सी रहती थी, वीना के पिता रामगोपाल बताते हैं कि वे बेटी का इलाज भी करा रहे थे लेकिन इससे पहले कि कुछ ठीक हो पाता बेटी ने आत्मघाती कदम उठाया। बुधवार की सुबह वीना बेटी को सामान दिलाने का कहकर घर से निकली और उसी जगह पर जाकर बेटी को गोद में लेकर ट्रेन के सामने छलांग लगा दी जहां पति ने खुदकुशी की थी।

 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter