52 फीसद लोगों को भरोसा, उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में फिर जीतेंगे योगी आदित्यनाथ

नई दिल्ली, आइएएनएस : उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर सर्वे में लोगों ने फिर भरोसा जताया है। आइएएनएस-सीवोटर के एक सर्वे के मुताबिक 52 फीसद मानते हैं कि उप्र में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ जीतेंगे और मुख्यमंत्री बनेंगे।

वहीं 37 फीसद का मानना है कि ऐसा नहीं होगा। बता दें हाल ही में उप्र में हुए जिला पंचायत चुनाव में 75 में से भाजपा ने 67 सीटें जीती थीं। इस जीत ने भाजपा का हौसला बढ़ाया है।

जिला पंचायत चुनावों में भाजपा की सफलता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा कर चुके हैं।

पीएम मोदी ने भाजपा की शानदार विजय को विकास, जनसेवा और कानून के राज के लिए जनता जनार्दन का दिया हुआ आशीर्वाद बताया था। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट किया था कि यह जीत भाजपा की नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतीक है। स्पष्ट संदेश हैं कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा के विकास और सुशासन के एजेंडे के साथ है।

नड्डा ने इसके लिए उप्र भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और कार्यकर्ताओं को भी बधाई थी थी। ऩड्डा ने कहा था-प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उप्र सरकार हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है।

बता दें पिछले विस चुनावों (2017) में भाजपा ने 403 में से 312 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया था। वहीं 2012 में भाजपा को मात्र 47 सीट मिली थीं। भाजपा के दिग्गजों को उम्मीद है कि पार्टी एक बार फिर 2017 को दोहराएगी।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!