अगला टायर फटने से आपे खंती में पलटी, 8 सवार घायल
 दतिया.थरेट थाना क्षेत्र के ग्राम पचोखरा में आपे का अगला टायर फट जाने वह अनियंित्रत होकर सड़क किनारे बनी नालेनुमा खंती में जा पलटा। इस हादसे में आपे में सवार 8 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। आपे मंे एक ही परिवार के सदस्य सवार थे।

जानकारी के अनुसार ग्रामीण रामस्वरूप परिहार अपने परिवार के साथ आपे क्रमांक एमपी07 आर 3548 से दंदरौआ सरकार दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान स्टेट हाइवे के पास सेंथरी बंबा के निकट आपे का अगला टायर अचानक फट गया और आपे लहराता हुआ अनियंित्रत होकर सड़क किनारे बनी खंती में पलट गया। इस हादसे में आपे में सवार रामस्वरूप परिहार, पुत्ती परिहार, मूला परिहार सहित अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter