दतिया। दिनारा रोड पर तेज रफ्तार आ रही मेटाडोर झांसी चुंगी पुल के नीचे लगे पुलिस बैरिकेड और डिवाइडर से टकरा गई। जिससे डिवाइडर को क्षति पहुंची। गनीमत रही कि मेटाडोर को रोकने की कोशिश में ट्रेफिक आरक्षक बाल-बाल बच गया।
जानकारी के अनुसार रविवार को दिनारा रोड से तेज रफ्तार आती मेटाडोर क्रमांक एमपी07जीए 4717 ने पुलिस बैरिकेड में टक्कर मार दी। वहां ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक सैनिक घनश्याम ने जब वाहन को रोकना चाहा तो चालक उसे लेकर भाग निकला। इसके बाद ट्रेफिक सैनिक ने मेटाडोर का पीछा करके उसे रोक लिया और चालक को पकड़ा।मेटाडोर को जप्त करके कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया। इस बारे में जब वाहन के चालक से पूछा गया तो उसका कहना था कि ब्रेक न लग पाने के कारण यह हादसा हुआ है।
