दतिया। स्थानीय कृषि उपज म्ंडी में किसानों ने खाद के वितरण में भेदभाव किए जाने को लेकर मंगलवार को हंगामा कर दिया। बाद में तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर खाद वितरण शुरू करवाया। इंदरगढ़ कृषि उपज मंडी में यूरिया खाद वितरण को लेकर किसानों ने न्े जोरदार हंगामा किया। इससे खाद वितरण व्यवस्था पूरी तरह बंद हो गई।
सूचना मिलते ही इंदरगढ़ तहसीलदार सुनील भदोरिया, नायाब तहसीलदार दीपक यादव, पटवारी रामखेलावन ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाइश दी। इसके बाद खाद वितरण शुरू किया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि यूरिया खाद के लिए हम हम दिन भर से लाइन में बैठे है। हमें खाद वितरण नहीं किया जा रहा है और ना ही टोकन दिए जा रहे हैं।
गोदाम प्रभारी के परिचित लोगों को तत्काल टोकन देकर खाद वितरण किए किया जा रहा हैं। हम जब पूछते है. तो सर्वर डाउन होने का बहाना बनाया जाता हैं। इस पर तहसीलदार ने गोदाम प्रभारी को निर्देश दिए कि वह सुबह 7 बजे से शाम 7बजे तक वितरण करें। किसानों को नंबर एवं लाइन से ही खादका वितरण किया जाए।

