प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-बांग्लादेश वर्चुअल सम्मेलन को संबोधन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-बांग्लादेश वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित किया। 1971 की लड़ाई में बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि दी। पीएम ने भारत की पड़ोसी देश प्रथम नीति को एक महत्वपूर्ण स्तंभ बताया और कहा कि बांग्लादेश के साथ संबंध मजबूत करना पहले दिन से उनकी सरकार की प्राथमिकता है।

भारत और बांग्लादेश के बीच आज द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस वर्चुअल सम्मेलन में दोनों देशों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शेख हसीना शामिल हुए। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक महामारी के कारण पैदा हुई परिस्थितियों का जिक्र किया और कहा कि इस चुनौतीपूर्ण समय में भी भारत और बांग्लादेश के बीच अच्छा सहयोग रहा है।

पीएम ने भारत की पड़ोसी देश प्रथम नीति को एक महत्वपूर्ण स्तंभ बताया और कहा कि बांग्लादेश के साथ संबंध मजबूत करना पहले दिन से उनकी सरकार की प्राथमिकता है। पीएम मोदी ने शेख हसीना से बातचीत के दौरान कहा कि एंटी लिब्रेशन फोर्सेस पर बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत को उनके साथ विजय दिवस के रूप में मनाना भारत के लिए गर्व की बात है।

वर्चुअल सम्मेलन के दौरान दोनों देशों ने बंगबंधु के संदेश और उनकी विरासत के प्रति सम्मान जाहिर किया और महात्मा गांधी व बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान की डिजिटल प्रदर्शनी जारी की। पीएम मोदी ने इसे अपने लिए गौरव का क्षण बताया। पीएम मोदी और शेख हसीना ने शेख मुजीबुर्रहमान पर स्मारक डाक टिकट भी जारी किया।

इस मौके पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कोविड-19 से मुकाबले के लिए भारत सरकार की तारीफ की और कहा कि मोदी सरकार की ओर से दिए गए आर्थिक पैकेज और आत्मनिर्भर भारत अभियान सराहना के योग्य कदम है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस मौके पर बांग्लादेश की आजादी के लिए भारतीय सेना के शौर्य और उनके अहम योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि भारत, बांग्लादेश का सच्चा दोस्त है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के ​जरिए संयुक्त रूप से भारत और बांग्लादेश के बीच चिल्हाटी-हल्दीबाड़ी रेल लिंक का उद्घाटन किया। दोनों देशों के बीच 55 साल बाद कोई रेल लाइन का उद्घाटन हुआ है। आज द्विपक्षीय वार्ता के दौरान भारत और बांग्लादेश के बीच सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

जिन 7 क्षेत्रों में समझौतों, सहमति पत्रों और दस्तावेजों पर हुए हस्ताक्षर, उसमें हाइड्रोकार्बन सेक्टर में सहयोग, सामुदायिक विकास परियोजनाओं पर सहमति, ट्रांस बाउंड्री हाथी संरक्षण पर प्रोटोकॉल, कृषि क्षेत्र में सहयोग जैसे और भी कई महत्वपूर्ण समझौते शामिल हैं।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter