प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के किसानों को संबोधित करेंगे। रायसेन में होने वाले किसान कल्याण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों को सौगात देंगे। फसल मुआवजे के रूप में 35 लाख से अधिक किसानों को करीब 1600 करोड़ रुपए मिलेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के रायसेन में होने वाले किसान महासम्मेलन को वर्चुअली संबोधित करेंगे। रायसेन में होने वाले किसान महासम्मेलन को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संबोधित करेंगे। इस महासम्मेलन में राज्य के 35.50 लाख किसानों को फसल नुकसान के मुआवजे की पहली किस्त के रूप में लगभग 1600 करोड़ की राशि दी जाएगी।
किसानों को खरीफ़ सीजन 2020 के दौरान हुई अतिवृष्टि के कारण 40 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों के हुए नुकसान और कीट व्याधि से हुई फसल हानि के राहत के रुप में ये मदद राशि दी जाएगी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि सभी किसानों को शीघ्र पूरा मुआवजा प्राप्त होगा।
इसके अलावा उन्हें फसल नुकसान की फसल बीमा की राशि भी बीमा कंपनियों के माध्यम से दिलाई जाएगी। प्रदेश के सभी 52 जिला मुख्यालयों में सभी 313 जनपद पंचायतों में किसान भाई बहन उपस्थित रहेंगे जो किसान महासम्मेलन को वर्चुअल रूप से देखेंगे।
किसान महासम्मेलन के दौरान प्रदेश के लगभग 2000 पशुपालक एवं मछली पालक को किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया जाएगा । किसान महासम्मेलन के दौरान लगभग 75 करोड रुपए की कृषि संरचना जैसे गोदाम, किसान सुविधा केंद्र इत्यादि का निर्माण कार्यो का भूमि पूजन व लोकार्पण किया जाएगा। ये राशि कुल भुगतान की एक तिहाई है ।


