सरकार ने आयुष उत्‍पादों के लिए निर्यात संवर्धन परिषद के गठन का निर्णय किया

आयुष उत्‍पादों के निर्यात को बढावा देने के लिए वाणिज्‍य और उद्योग मंत्रालय तथा आयुष मंत्रालय ने निर्यात संवर्द्धन परिषद के गठन का निर्णय लिया है। उद्योग और वाणिज्‍य मंत्री पीयूष गोयल तथा आयुष मंत्री श्रीपद नाईक ने आयुष व्‍यापार और उद्योग की संयुक्‍त समीक्षा के बाद यह फैसला किया।

यह भी निर्णय लिया गया कि आयुष के क्षेत्र में निर्यात बढाने के लिए मूल्‍य और गुणवत्‍ता को प्रतिस्‍पर्धी बनाने पर दोनों मंत्रालय मिलकर काम करेंगे। यह समीक्षा वीडियो कांफ्रेंस के माध्‍यम से हुई जिसमें आयुष के व्‍यापार और उद्योग से जुडे लगभग पचास प्रतिनिधि शामिल हुए। आयुष क्षेत्र के लगभग दो हजार हितधारकों ने भी वर्चुअल प्‍लैटफॉर्म पर लाइव स्‍ट्रीमिंग के माध्‍यम से इस समीक्षा बैठक में हिस्‍सा लिया।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter