किसान आंदोलन टुकड़े टुकड़े गैंग की साजिश – डॉ नरोत्तम मिश्रा मप्र के गृह मंत्री का बड़ा बयान

दतिया। मप्र शासन के ग्रह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन पर बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन देश की एकता अखंडता के लिए खतरा बने टुकडे टुकड़े गेंग की साजिश है। यह गेंग देश मे भ्रम फैला रही है कि कृषि बिल किसानों के हित मे नही है जबकि कृषि बिल पूरी तरह से किसानों के हित मे है । मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने यह बात दतिया में बृन्दावन धाम में नगरपालिका दतिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कही। इस कार्यक्रम में मंत्री द्वारा प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वनिधि योजना के तहत दतिया शहर कर 250 स्ट्रीट बेंडरो को 25 लाख की राशि वितरित की गई। यह राशि प्रत्येक स्ट्रीट बेंडर को 10 हजार रुपये कार्यशील पूंजी के लिए दी गई है जिससे वह अपना काम धंधा शुरू कर सके। मंत्री ने कहा कि गरीबो के हितों के लिए केवल भाजपा सरकारें ही सोचती है अन्य कोई पार्टी नही। कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ आशाराम अहिरवार, डॉ रामजी खरे, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया, नगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता,योगेश सक्सेना,विपिन गोस्वामी,प्रशांत ढेंगुला,डॉ सलीम कुरेशी,गिन्नी राजा सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेतागण मौजूद रहे।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter