राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति ने क्रिसमस की सभी देशवासियों को बधाई दी..

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को बधाई दी है।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा “क्रिसमस के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों, विशेषकर ईसाई भाइयों व बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

क्रिसमस, प्रभु ईसा मसीह के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास से मनाने का अवसर है। यह उत्सव लोगों के जीवन में शांति, सद्भावना और करुणा का संचार करता है। इस उत्सव पर हम अपने हृदय को दूसरों के प्रति प्रेम और दया के प्रकाश से आलोकित करते हैं।

मैं आशा करता हूं कि यह उत्सव पूरी दुनिया में शांति का वातावरण और समस्त मानवजाति में सद्भाव बनाए रखने का माध्यम बनेगा। आइए, इस उत्सव पर हम ईसा मसीह की प्रेम, करुणा और मानवता की शिक्षाओं को पुनः आत्मसात करें और देश एवं समाज के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध हों।”

क्रिसमस के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ।

क्रिसमस प्रभु ईसा मसीह का जन्मोत्सव है। यह पर्व प्रभु ईसा मसीह द्वारा मानवता के प्रबोधन हेतु सिखाए गए दया और क्षमा के मूल्यों के प्रति हमारी आस्था को दोहराता है।

क्रिसमस एक खुशी का अवसर है जिसमें परिवार के सदस्य और मित्रगण एक साथ मिलकर इस पर्व को धूम-धाम से मनाते हैं। परंतु इस वर्ष व्याप्त कोविड-19 की विश्वव्यापी महामारी के कारण हमें इस पर्व को सादगी से मनाना होगा।

आइए, हम एक साथ मिलकर सम्पूर्ण विश्व के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए प्रार्थना करें। मैं कामना करता हूँ कि यह त्योहार हमारे जीवन में शांति,समरसता, अच्छा स्वास्थ्य और खुशियाँ लेकर आए।”

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter