केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर में पीएम-जेएवाई सेहत (PM-JAY SEHAT) स्वास्थ्ययोजना की शुरुआत को जम्मूकश्मीर के लिये एक महत्वपूर्ण औरऐतिहासिक दिन बताया है।प्रधानमंत्री l नरेंद्र मोदी द्वारा आजवीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सेहतस्वास्थ्य योजना की शुरुआत में भागलेते हुए अमित शाह ने कहा किआज जम्मू कश्मीर के लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण और शुभ दिन है जब एकऐसी क्रांतिकारी शुरुआत होने जारही है जिसमें जम्मू कश्मीर के हर नागरिक के स्वास्थ्य की चिंता कीजायेगी। उन्होने कहा कि कल श्रद्धेयअटल जी की जन्म जयंती थी जिसको भारत सरकार एक सुशासनसप्ताह के रूप में मना रही है। अटलजी का जम्मू कश्मीर से विशेष प्रेमथा। सुशासन सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कर-कमलों सेसेहत स्कीम का आज लोकार्पण होरहा है। मैं इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी औरजम्मू-कश्मीर के उपराजयपाल मनोज सिन्हा जी को हार्दिक बधाई देता हूँ।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि यह महत्वपूर्ण शुरुआत आने वाले दिनोंमें जम्मू कश्मीर के स्वास्थ्य क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन लाएगी।लगभग 15 लाख परिवारों को 5 लाख तक की सभी स्वास्थ्य सुविधाएँ निशुल्क मिलने जा रही हैं। शाह ने कहा कि देश भर में यहस्कीम प्रधानमंत्री आयुष्मान योजनाके नाम से लागू है लेकिन उसकालाभ सिर्फ गरीबों के लिए है। 60 करोड़ गरीबों के लिए यह योजना लगभग 2 साल से स्वास्थ्य क्षेत्र मेंचमत्कारिक काम कर रही है औरअब तक 1.5 करोड़ लोगों नेअस्पताल में दाखिल होकर छोटेमोटे ऑपरेशन से लेकर बड़ेऑपरेशन कराएं हैं। उनके स्वस्थहोकर वापिस घर तक जाने की सभीसुविधाएँ प्रधानमंत्री आयुष्मानभारत योजना के तहत दी गई हैं।

अमित शाह ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के साथसाथ सेहत को जोड़कर हर कश्मीरीभाई बहनों और जम्मू कश्मीर केसारे नागरिकों के लिए यह योजनाआज शुरू होने जा रही है। शायदजम्मू कश्मीर ऐसा पहला केंद्र शासित प्रदेश है जहाँ पर ये योजनाहर नागरिक को मिलने जा रही है।प्रधानमंत्री का जम्मू कश्मीर केलिए जो लगाव है और उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा जी नेजिस प्रकार से प्रयास किया है यह उन्ही प्रयासों का नतीजा है कि कलसे हर कश्मीरी इस योजना का लाभउठा सकेगा। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर के करीब229 सरकारी और 35 प्राइवेटअस्पताल इस योजना के लिएसूचीबद्ध किये गए हैं। इन अस्पतालोंमें जो भी नागरिक जायेगा, जम्मूऔर कश्मीर दोनो का उसके फ्रीऑफ़ कॉस्ट इलाज़ का 5 लाख तकका सारा खर्च भारत सरकारउठाएगी, जम्मू कश्मीर प्रशासनउठाएगा। अमित शाह ने यह भीकहा कि इस योजना से जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य के क्षेत्र मेंइन्फ्राट्रक्चर को और बढ़ावा मिलेगाऔर नए प्राइवेट तथा अच्छे अच्छेअस्पताल आएंगे जो जम्मू-कश्मीरके नागरिकों की सेवा करेंगे। उन्होंनेकहा कि वह दिन दूर नहीं है जबजम्मू-कश्मीर के नागरिकों को बड़ीसे बड़ी स्वास्थ्य सेवाओं के लिएजम्मू-कश्मीर से बाहर नहीं जानापड़ेगा।

कोविड प्रबंधन के लिएउपराजयपाल श्री मनोज सिन्हा काअभिनंदन करते हुए श्री अमित शाहने कहा कि जम्मू कश्मीर जैसे दुर्गमभौगोलिक क्षेत्र वाले इलाके में भीकोविड को लेकर जो मैनेजमेंटकिया है उस मैनेजमेंट से ही जम्मूकश्मीर बचा हुआ है। टूरिज्म केक्षेत्र में जो एक अच्छा रिस्पांस देखनेको मिल रहा है उसका कारण है किकोविड से जम्मू कश्मीर को बचालिया गया है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मैं जम्मू-कश्मीर के भाई बहनों से कहनाचाहता हूं कि जब भी प्रधानमंत्री जीमीटिंग करते हैं वह जम्मू कश्मीर केलिए तीन बातों पर विशेष बल देतेहैं। एक तो विकास, विकास छोटे सेछोटे व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए, हमेंसब के जीवन स्तर को उठाने काप्रयास करना चाहिए। दूसरालोकतंत्र को ग्रास रूट लेवल तकपहुंचाना, जब जम्हूरियत डेमोक्रेसीग्रास रूट लेवल तक पहुंचती है तभीलोकतंत्र सफल होता है और तीसरासुरक्षा तथा शांति के माध्यम से हीविकास प्राप्त किया जा सकता हैइसलिए जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा औरशांति भी बनी रहनी चाहिए। श्रीशाह ने कहा कि इन तीनों क्षेत्रों में 5 अगस्त के बाद बहुत बड़ा परिवर्तनआया है। चाहे विकास के मामले मेंव्यक्तिगत योजनाएं हो, इंफ्रास्ट्रक्चरका डेवलपमेंट हो, चाहे भारतसरकार द्वारा भेजी हुई योजनाओं केअमल में लाने की शुरुआत हो, इनतीनों क्षेत्रों में 5 अगस्त के बाद सेजम्मू कश्मीर प्रशासन नेचमत्कारिक गति से काम किया है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा किव्यक्तिगत योजनाओं के तहतलगभग हर विधवा को सहायतामिलना, प्रत्येक व्यक्ति कोवृद्धावस्था पेंशन मिलना, हरविद्यार्थी तक स्कॉलरशिप पहुंचानासमेत व्यक्तिगत योजनाओं के फायदेऔर भारत सरकार की सभी स्कीमोंको जम्मू कश्मीर में पहुंचाने का कामबहुत ही कुशलता और तेज गति सेहुआ है। उन्होने कहा कि आजलगभग लगभग सारी योजनाएँसैचुरेशन के कगार पर खड़ी हैं, इससे जम्मू कश्मीर की आवाम कोबहुत फायदा मिला है।


