जिले में वृद्धावस्था पेंशन के लिए शुरू हुआ प्रो-एक्टिव गर्वेंनेस, नए साल के पहले माह में ही मिल सकेगी पेंशन

दतियाजिले में प्रो-एक्टिव गर्वेंनेस के तहत दतिया जनपद में अनूठा प्रयोग शुरु किया है। दिसंबर 2020 में जो लोग 60 वर्ष की उम्र पूरी कर लेंगे, उन्हें जनवरी माह के अंत तक पेंशन मिलना शुरू हो जाएगी। इसके लिए दिसंबर माह में ही ऐसे 3 हजार लोग चिंहित कर लिए गए हैं जो वृद्धावस्था पेंशन का लाभ उठा पाएंगे। सरकारी मशीनरी में ऐसे संभवत: पहली बार हो रहा है कि जब पात्र होते ही किसी िहतग्राही को पेंशन मिलने लगेगी। इसके लिए समन्वयक दल और पंचायत के कर्मचारियों को लगाया गया है। इस व्यवस्था में कहीं चूक न हो इसके लिए भी माॅनीटरिंग की व्यवस्था भी की गई है। इन प्रयासों से लगभग 18 लाख रुपये प्रतिमाह जो नए बुर्जुग िहतग्राही को मिल पाएंगे।

जानकारी के अनुसार प्रो-एक्टिव गर्वेंनेस के तहत जनपद पंचायत दतिया ने एक नवाचार शुरू किया है। इस नवाचार के तहत दिसंबर के इस माह में ऐसे लोगों को चिंहित किया है जो 2021 में अपने उम्र का 60 वर्षीय पडाव पूरा कर रहे हैं। इसके लिए हितग्राही का गरीबी रेखा के नीचे होना आवश्यक है। इन लोगों के फार्म भरवाकर पंचायत सचिव और रोजगार सहायक अपनी कार्रवाई 31 दिसंबर तक पूरी कर लेंगे। पूर्व में इन हितग्राहियों को पेंशन दिलाने के लिए दो से पांच माह की देरी हो जाती थी। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए जहां सचिव और रोजगार सहायक ड्यूटी पर लगाए गए हैं वहीं 10 पंचायतों पर एक सुपरवाइजर भी नियुक्त किया गया है। जो इस कार्रवाई में कोताही अथवा देरी के लिए जबाबदेह होगा।

घर-घर जाकर बांटेंगे कार्ड

दतिया जनपद में कुल 131 पंचायतें हैं। जिनमें 3 हजार ऐसे हितग्राही जो दिसंबर माह के अंत तक 60 वर्ष के हो जाएंगे। इन चिंहित हितग्राहियों के कार्ड जनपद व पंचायत के कर्मचारी घर-घर जाकर देकर आएंगे। प्रदेश में प्रो-एक्टिव गर्वेंनेस का यह ऐसा उदाहरण है जहां लोगों को वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन नहीं करना पड़ेगा बल्कि गांव में घर बैठे ही इस योजना का लाभ मिलेगा। घर-घर ही जाकर कार्ड बांटे जाएंगे।

सेवा पर दिया जाएगा विशेष ध्यान

वृद्धावस्था पेंशन योजना में नए बुर्जुर्गों के लिए सेवा का विशेष ध्यान रखा गया है। जहां उन्हें एक ओर वृद्धावस्था का कार्ड मिलेगा वहीं दूसरी गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले इन बुर्जुर्गों को खाद्यान्न सुरक्षा योजना के तहत तुरंत ही पात्रता पर्ची भी आबंटित की जाएगी। इसी तरह स्वास्थ्य विभाग भी ऐसे बुर्जुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड बना रहा है। जिसमें किसी भी प्रकार की बीमारी पर 5 लाख तक का इलाज मुफ्त मिल सकेगा।

वर्जन

प्रो-एक्टिव गर्वेंनेस के तहत पहली बार ऐसा हो रहा है कि नए बुर्जुर्गों को जनवरी माह के अंत में 600 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलना शुरु हो जाएगी। सभी 131 ग्राम पंचायतों में यह काम अंतिम दौर में है। इसके साथ ही पात्रता पर्ची भी बनाने की तैयारियां कर ली गई है। जो जनवरी माह से उन्हें दे दी जाएगी। –गिरिराज दुबे, सीईओ जनपद पंचायत दतिया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter