व्यापारियों ने ग्वालियर मेले के संबंध में ज्योतिराज सिंधिया से की मुलाकात.

ग्वालियर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि ग्वालियर के गौरवशाली व्यापार मेले का आयोजन अवश्य होगा। मेरी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा से बात हुई है और हम सामुहिक प्रयास करेंगे कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आरटीओ टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट मेला आयोजन अवधि में प्राप्त हो। मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से बात करूंगा और आप लोगों की इस मांग को पूरा कराने का प्रयास करूंगा।
पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, कांफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) मध्यप्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेन्द्र भदकारिया, सचिव महेश मुदगल, उमेश उप्पल, अनिल पुनियानी के साथ कैट के जिला संयोजक दीपक पमनानी, जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता, संयुक्त सचिव मयूर गर्ग, अशोक शर्मा आदि ने जयविलास परिसर में सिंधिया से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में ऑटोमोबाइल व्यवसाई हरिकांत समाधिया, चरनजीत नागपा मौजूद रहे।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter