दतिया। कलेक्टर संजय कुमार द्वारा हाल ही में सुशासन दिवस के अवसर पर कुछ नए नवाचार जिले में लागू करने की बात कही थी, जिनमे कलेक्ट्रेट पर हर रोज अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले लोगों के लिए पृथक से निदान केंद्र खोला जा रहा है। इस केंद्र का संचालन कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक 9 में होगा। अब तक जन सुनवाई केवल औपचरिक रूप से मंगलवार को होती है। लेकिन अब इस केंद्र में हर कार्यदिवस पर जनसुनवाई होगी और समस्याएं लेकर आने वाले लोगों को सम्मान के साथ उनकी समस्याओं के समाधान की कोशिश की जाएगी । एक निश्चित समय सीमा में उनकी समस्याओं का समाधान हो ऐसा प्रयास प्रशासन का रहेगा। कलेक्ट्रेट में ही नागरिक को निदान केंद्र से ही निशुल्क फ़ूड कूपन देकर उनके दिन के भोजन की व्यवस्था भी प्रशासन की रहेगी।
