पीएम हाउस पहुंचे मृतक के स्वजन और बसपाईयों ने मचाया हंगामा, पुलिस ने दी समझाइश

दतिया ।  थाना बडोनी क्षेत्र ग्राम सहिडाकलां में सोमवार सुबह ग्रामीण रामकिशन पुत्र सरमन अहिरवार की आग से जलकर हुई संदिग्ध मौत के मामले में मंगलवार को जिला अस्पताल में मृतक के स्वजन एवं बसपा कार्यकर्ताओं पीएम हाउस के बाहर पहुंचकर अपनी निगरानी में पीएम कराया साथ ही इस मामले में हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपितों पर मामला दर्ज करने की मांग की। मृतक रामकिशुन के पुत्र राघवेंद्र अहिरवार, भतीज़े कमलेश जाटव ने रामकिशुन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और पुलिस कार्रवाई पर अंसतोष व्यक्त किया ।

मृतक के स्वजनों ने आरोप लगाया कि रामकिशुन के पैर काटकर गांव के ही अशोक शिवहरे, रामजी लाल रावत, राकेश पाल, कालू रावत ने जिंदा जलाकर मार डाला है। जबकि उक्त लोगों के विरुद्ध पुलिस हत्या का मामला दर्ज नहीं कर रही है। इस हंगामे के बीच पीएम हाउस पर एक सैकड़ा लोगों जमा हो गए। इस दौरान बसपा जिला अध्यक्ष जगत नारायण जाटव भी अस्पताल पहुंच गए। जहां उन्होंने कहाकि रामकिशन की नृशंस हत्या की गई है। बडौनी पुलिस को हत्या का मामला दर्ज करना चाहिए। जाटव ने कहाकि इस मामले में एसपी को ज्ञापन देकर मृतक के स्वजनों की सुरक्षा एवं आर्थिक सहायता की मांग की जाएगी। मौके पर मौजूद एसडीओपी उपेंद्र दीक्षित व थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा ने िस्थति संभालते हुए आक्रोशित लोगों को समझाइश देकर मृतक का पीएम करवाया।

गाैरतलब है कि सोमवार को बडौनी पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम सहिडाकलां में जलकर राख हुई झोपड़ी से रामकिशन अहिरवार का शव बरामद किया था। झोपड़ी के साथ ही रामकिशन की भी जलकर मौत हो गई थी। जिस झोपड़ी में रामकिशन की जलकर मौत हुई वह किसी अशोक शिवहरे के खेत में बनी हुई है। जहां मृतक कैसे पहुंचा अौर आग कैसे लगी, इस बात को लेकर पुलिस गहन छानबीन कर रही है। वहीं मृतक के स्वजन इस हादसे को हत्या मान रहे हैं। उनका आरोप है कि अशोक शिवहरे अपने दोस्तों के साथ खेत पर पार्टी करता था। जिसमें वह रामकिशन को जबरन खाना बनाने के लिए ले जाता था। इस दौरान उन्हीं लोगों ने उसकी हत्या की है। यह आरोप लगाते हुए मृतक के स्वजन ने बडौनी पुलिस से हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter