रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, सीमा मुद्दे पर भारत की चीन के साथ कई दौर की वार्ता के बाद भी कोई ठोस नतीजा नहीं निकलने के कारण फिलहाल यथास्थिति बरकरार है। जिसके चलते सीमा पर जवानों की तैनाती को कम नहीं किया जाएगा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज एक साक्षात्कार में चीन से सटी सीमा पर वर्तमान स्थिति पर बोलते हुए कहा है कि सीमा मुद्दे पर भारत की चीन के साथ कई दौर की वार्ता हुई है, लेकिन अभी तक उसमें कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत एक शांतिप्रिय देश है, लेकिन अगर कोई हमें छेड़ेगा, तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं। रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि भारत तेज गति से सीमा पर बुनियादी ढाँचा विकसित कर रहा है।
रक्षा मंत्री ने भी किसानों के मुद्दे पर भी बात की कहा कि जब भी देश में आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हुई है, किसानों ने हर बार देश की अर्थव्यवस्था को संभाला है। हमारे देश की अर्थव्यवस्था की असली ताकत हमारे किसान है। कृषि सुधारों को लेकर जारी किसानों के प्रदर्शन को लेकर रक्षा मंत्री ने कहा कि किसानों में सरकार की योजनाओं को लेकर भ्रम पैदा किया जा रहा है। उन्होंने कहा हमारी सरकार किसानों से बातचीत करने को तैयार है।


