2 लाख कीमत का 22 किलो गांजा पकड़ा, 5 तस्कर गिरफ्तार

 दतिया। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर सख्त कार्यवाही के निर्देश पुलिस अधीक्षक दतिया अमन सिंह राठौड़ ने दिए थे। जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी दतिया श्री सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना थरेट शशांक शुक्ला एवं गठित टीम को मुखबिर की सूचना मिली थी कि सेंथरी नहर पुलिया से होते हुए एक मारूती सुजुकी बलेनो कार अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर गुजरने वाली है। इस सूचना पर थाना प्रभारी थरेट शशांक शुक्ला मय गठित टीम के सेंथरी नहर की पुलिया पर मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचे तो एक मारूती सुजुकी बलेनो कार MP07CH6828 आती दिखी। जिसे रोका तो पुलिस को आता देख कार चालक हडबड़ा कर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हे घेराबंदी कर रोक कर कार में बैठे पाँच संदिग्ध व कार की तलाशी ली गई, तो कार की पिछली डिग्गी में एक बोरे में मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 22 कि.ग्रा. मौके पर बरामद किया गया। इस दौरान गांजे की तस्करी करने वाले दीपक शिवहरे पुत्र कैलाश चन्द्र शिवहरे नि.पिछोर तिराहा डबरा ग्वालियर, शिवप्रताप सिंह पुत्र गजेन्द्र सिंह नि.साकिन थाना समथर झांसी, बालेन्द्र पुत्र रामवीर सिंह घुरैया नि.पारसेन थाना बिजौली ग्वालियर, दीपू पुत्र रामबरन गुर्जर नि.पारसेन बिजौली ग्वालियर, मंजीत सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह गुर्जर नि.कोतवाली संतर मुरार ग्वालियर को गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस पूछताछ में उक्त गांजे के सम्बंध में कोई बैध द्स्तावेज लाईसेंस आदि पेश न करने पर उक्त मादक पदार्थ गांजा अवैध रुप से रखने व बेचने के तहत मय वाहन कार MP07CH6828 के विधिवत् जब्त कर आरोपीगणों को तहत धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण पंजीबंध कर विवेचना मैं लिया गया। जब्तशुदा गांजे की कीमत करीब 2,10,000 रूपये है, पूछताछ पर आरोपी गणों द्वारा बताया गया कि उक्त गांजा उडीसा से रीवा पहुंचा था। जिसे लेकर विछोदना इंदरगढ के रास्ते सेंथरी नहर पुलिया होते हुए सेवडा से भिण्ड बेचने जा रहे थे। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थरेट शशांक शुक्ला,थाना प्रभारी बडौनी रविन्द्र शर्मा, थाना प्रभारी चिरूला गिरीश शर्मा, थाना प्रभारी गोराघाट दर्शन शुक्ला, थाना प्रभारी पण्डोखर यादवेन्द्र गुर्जर एवं सायबर सैल प्रभारी नरेन्द्र सिंह परिहार, आर.विवेक, आर. हिमांशु, आर. रविन्द्र, आर. दिलीप, आर. राहुल शर्मा, आर. राहुल गुर्जर, आर. सत्येन्द्र, आर. शुभम की भूमिका रही।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter