सेना दिवस परेड का आयोजन 15 जनवरी, 2021 को करियप्पा परेड ग्राउंड में किया जाएगा। इसके अलावा, गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग द रिट्रीट के लिए 23 जनवरी, 2021 को एक प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। प्रेस वार्ता के लिए स्थान की जानकारी बाद में दी जाएगी।
सभी इच्छुक मीडियाकर्मियों से अनुरोध है कि वे 05 जनवरी,2021 तक सेना दिवस परेड पर आवश्यक सुरक्षा मंजूरी के लिए निम्नलिखित विवरणों कोarmydayparade2021@gmail.comपर भेजें: –
- पूरा नाम
- पीआईबी/आईडी कार्ड सं
- आईडी कार्ड की स्कैन की गई फोटो
- मीडिया एजेंसी का नाम
- आवेदक की फोटो
- के लिए आवेदन: एडीपी/प्रेस वार्ता/ दोनों
किसी भी स्पष्टीकरण के लिए,कृपया 011-23019659 पर फोन करें। 05 जनवरी, 2021 के बाद प्राप्त मेल पर विचार नहीं किया जा सकता है।
****


