गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया बग्गीखाने में जरूरतमंदों को किया कम्बल वितरण

दतिया।  प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बग्गी खाने में गरीब महिलाओं को कंबल वितरित किए आपको बता दें मध्य प्रदेश शासन के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा दो दिवसीय प्रवास के दौरान बग्गी खाने में नव वर्ष की सौगात देते हुए सर्दी से बचाव के लिए गरीब महिलाओं को कंबल वितरित किए पूरा बग्गी खाना प्रांगण कंबल लेने आई महिलाओं से खचाखच भरा रहा बग्गी खाने में व्यवस्थित वितरण की व्यवस्था के लिए महिलाओं को कतार में बिठाया गया और मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने एवं समाजसेवियों ने गरीब महिलाओं को एक-एक करके कंबल वितरित किए

इस अवसर पर भाजपा नेता गण पूर्व विधायक डॉ आशाराम अहिरवार,पंकज शुक्ला गिन्नी राजा, प्रशांत ढ़ेगुला, योगेश सक्सेना, डॉ सलीम कुरेशी, गोविंद ज्ञानानी,  जीतू कमरिया, पंकज गुप्ता सहित अन्य भाजपा नेतागण एवँ बड़ी संख्या में समाजसेवी उपस्थित रहे इस अवसर पर मंत्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि दतिया में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है ऐसी सर्दी में गरीब लोगों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरण किए गए

गृहमंत्री ने कहाकि यह कंबल वितरण कार्यक्रम हर साल होता है और पिछले 12 साल से चल रहा है। दतिया में सेवा भाव की भावना से समाजसेवी कार्य करते हैं । कोरोना के समय लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों को भी भोजन कराने के साथ ही अन्य जनहित के कार्य दतिया के समाज सेवियों ने पूरे मनोभाव से किए। बग्गीखाने में कंबल लेने पहुंची महिलाएं कतारबद्ध होकर बैठी नजर आई। जिन्हें बार-बारी से कंबल का वितरण किया गया। सर्दी के मौसम में कंबल मिलने पर महिलाओं के चेहरे पर खुशी नजर आई।

 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter