जिगना में करंट लगने से युवक की मौत

दतिया. खेत में पानी दे रहे युवक की शनिवार सुबह करंट लगने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेंद्र प्रजापत पुत्र बृज किशोर (22) ग्राम जिगना खेत मैं पानी दे रहा था, इस दौरान बिजली के तार खुले होने से करंट लगने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। जिगना पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि राजेंद्र सुबह के समय खेत पर गया था। परिवार के अन्य सदस्य भी इस दौरान खेत पर ही थे। खेत में पानी देते समय पानी की मोटर के बिजली के तार खेत में खुले पड़े हुए थे। विद्युत प्रदाय के समय राजेंद्र का पैर उन्हीं खुले तार पर रखने में आया गया। इससे वह वही बेहोश होकर गिर गया। ग्रामीणों ने धटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने तक राजेंद्र की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पीएम करवा कर शव स्वजनों को सौंप दिया है। जिगना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter