अब पत्थरबाजी सामान्य अपराध नहीं,सजा के लिए बनाएंगे कड़ा कानून – सीएम शिवराज
mukhyamantri udyam kranti yojana mp registration,मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना पंजीकरण,mukhyamantri udyam kranti yojana in hindi,mukhyamantri udyam kranti yojana mp apply form,mukhyamantri udyam kranti yojana eligibility,mukhyamantri udyam kranti yojana important document,mukhyamantri udyam kranti yojana aim,mukhyamantri udyam kranti yojana terms and condition,मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के दस्तावेज

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पत्थरबाजी करने वाले उपद्रवियों को कड़ी सजा मिलेगी। इसके लिए कानून बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि पत्थरबाजी करने वाले समाज के दुश्मन हैं। पत्थरबाजी साधारण अपराध नहीं है। इससे किसी की जान भी जा सकती है। पत्थरबाजी, भय और आतंक का माहौल बनाती है।

मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि कानून का राज ही मध्यप्रदेश में रहेगा। पत्थरबाजी करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। इसके लिए कड़ी सजा देने का कानून भी हम ला रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा की पत्थरबाजी और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, आगजनी को अंजाम देना या किसी का व्यक्तिगत नुकसान या तोड़फोड़ करना अक्षम्य अपराध की श्रेणी में है। कोई भी बात शांतिपूर्ण ढंग से कहने की लोकतंत्र में इजाजत है। लेकिन पत्थरबाजी जैसी घटनाएं सहन नहीं की जाएंगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को कड़ी सजा देंगे। सजा के साथ ही ऐसे उपद्रवी लोगों को पीड़ित व्यक्ति को क्षतिपूर्ति भी देनी होगी। उपद्रवी से आर्थिक भरपाई भी करवाई जाएगी। उसकी संपत्ति राजसात की जाएगी।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter