सीमेंट एजेंसी पर जीएसटी टीम का छापा, टीम को देखकर भाग व्यापारी, अधिकारियों ने खंगाले दस्तावेज

दतिया।  मंगलवार सुबह सेवढ़ा रोड िस्थत सीमेंट दुकान पर छापामार कार्रवाई करने पहुंची स्टेट जीएसटी विभाग के अधिकारियों की टीम को देखकर आसपास के दुकानदारों में हडकंप मच गया। सुबह करीब 10.30 बजे जैसे ही जांच अधिकारियों का काफिला बाजार से होकर गुजरा उस समय दुकान खोल रहे लोगों ने अपनी दुकान के शटर भी नहीं खोले, लेकिन जैसे ही पता चला की कर चोरी के मामले में जांच करने अधिकारियों की टीम सीमेंट की दुकान पर आई है, दुकानदारों ने चैन की सांस ली।

जानकारी के अनुसार सेवढ़ा रोड िस्थत मै. जावेद सीमेंट एजेंसी पर मंगलवार सुबह कर चोरी की मामले में की गई शिकायत की जांच करने जीएसटी विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान अधिकारियों को देखकर सीमंेट व्यापारी चुपके से दुकान छोड़कर नदारद हो गया। कुछ देर बाद अधिकारियों ने कार्रवाई शुरु की और व्यापारी के स्वजनों की मौजूदगी में ही छानबीन की गई । टीम ने दुकान के खरीदी बिक्री रजिस्टर सहित अन्य दस्तावेज जब्त किए। बताया जाता है कि उक्त सीमेंट एजेंसी से अनुभाग की अधिकांश ग्राम पंचायतों में होने वाले निर्माण कार्यों के लिए सीमेंट, आयरन सरिया और गिट्टी की सप्लाई की जाती है। ऐसे में यहां कर चोरी की शिकायत राज्य कर आयुक्त इंदौर को की गई थी। जिस पर राज्य कर अधिकारियों की टीम कार्रवाई करने इंदरगढ़ पहुंची थी।

कर चोरी को लेकर हो सकती है कार्रवाई

इस कार्रवाई के संबंध में स्टेट जीएसटी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर अमीश उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि जावेद सीमेंट एजेंसी के विरुद्ध कर चोरी की शिकायत आयुक्त को की गई थी। जिस पर उन्हें धारा 67 के तहत कार्रवाई करने के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि दस्तावेजों की जांच की जा रही है। छानबीन की कार्रवाई लंबी रहेगी जिसके अंत में ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है। टीम में डिस्ट्रिक्ट ऑफीसर अमित कुमार शर्मा सहित अन्य विभागीय अमला मौजूद रहा।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!