बर्ड फ्लू की दहशत : दतिया जिले में अब तक 9 कौवे की मौत, जिले में अलर्ट जारी
दतिया. बर्ड फ्लू फैलने के बाद जारी अलर्ट एवं बर्ड फ्लू की दहशत के बीच शुक्रवार तक कुल 9 कौओं की मौत के समाचार है। इसके बाद पशुपालन विभाग ने जिले में और भी सतर्कता बढ़ा दी है। दतिया में कुल 6 और भांडेर में 2 तथा इंदरगढ़ में 1 कौवे के मरने की पुष्टि पशुपालन विभाग ने की है।

उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डा. जीएस दास के अनुसार विगत दिवस नई हाउसिंग बोर्ड कर्ण कुंज कालोनी में एक कौवे की मौत हो गई थी। इसी के आसपास क्षैत्र में अन्य कौवे भी मृत मिले है। इसके अलावा भांडेर रोड स्थित इमलिया गांव भी जांच दल पहुंचा था, वहां पर भी दो कौवे के मरने की पुष्टि हो गई है। इस अलावा इंदरगढ़ में एक मृत कौवे का शव पशुपालन विभाग ने कब्जे में लिया है। इधर कौवे का शव का सैंपल लेकर भोपाल जांच के लिए भेजा गया था। उसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। डा. दास ने बताया कि हमारा विभाग लगातार संपर्क में है। उच्च स्तरीय मार्गदर्शन भी हमें प्राप्त हो रहा है। संभव है कि कोई उच्च स्तरीय दल ग्वालियर आएगा तो वह जिल में भी आ सकता है।

दूसरी ओर कलेक्टर संजय कुमार भी लगातार ने बैठक कर पशुपालन व वन विभाग के साथ फीडबैक ले रहे है। उन्बोंने रिपोर्ट भी जल्दी भेजने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए है, ताकि जिले में बर्ड फ्लू संक्रमण की स्थिति स्पष्ट हो सके। शहर में पशुपालन विभाग की टीम ने कालोनी में अन्य जगह भी जांच पड़ताल कर रही है। बेटनरी टीम के डा. बीके श्रीवास्तव ने बताया कि मृत कौओं के शव के सैंपल ले लिए गए है। इन सैंपलों को भी भोपाल हाइ सिक्योरिटी लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!