अपना घर खरीदने का ख्बाब अब आसानी होगा पूरा, SBI ने होम लोन की ब्याज दर घटाई

नईदिल्ली । मकान खरीदने की इच्छा रखने वालों को भारतीय स्टेट बैंक ने अच्छी खबर दी है। बैंक ने होम लोन की दरों में 30 बेसिस पॉइंट यानी 0.3 फीसदी की कटौती कर दी है। यही नहीं बैंक ने प्रोसेसिंग फीस को पूरी तरह माफ करने की घोषणा भी की है। यह ब्याज दर आठ बड़े शहरों में होम लोन के लिए भी उपलब्ध रहेगी और यह 5 करोड़ रुपये तक के लोन पर मिलेगी।

यह रहेगी ब्याज दर
बैंक द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि होम लोन पर नई ब्याज दरें सिविल स्कोर से जुड़ी हुई हैं और 30 लाख रुपये तक के कर्ज के लिए 6.80 फीसदी से शुरू हैं। जबकि 30 लाख रुपये से अधिक के लोन के लिए ब्याज दर 6.95 फीसदी से शुरू होगी।

लोन वाली महिला को मिलेगी अतिरिक्त छूट

बैंक के मुताबिक महिला कर्जदारों को 0.05 फीसदी की अतिरिक्त छूट मिलेगी। बयान के मुताबिक घर खरीदारों को आकर्षक रियायत देने के मकसद से देश के सबसे बड़े ऋणदाता एसबीआई ने होम लोन पर 30 बीपीएस (0.30 फीसदी) की छूट और प्रोसेसिंग फीस पर 100 फीसदी छूट देने की घोषणा की गई है।

मार्च तक दी जाएगी छूट
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक बैंक के प्रबंध निदेशक खुदरा और डिजिटल बैंकिंग सीएस सेट्टी ने कहा है कि हमें मार्च 2021 तक अपने संभावित होम लोन ग्राहकों के लिए छूट बढ़ाने की खुशी है।

बैंक के योनो एप से कर सकेंगे आवेदन
बैंक ने कहा है कि पांच करोड़ रुपये तक के ऋण के लिए आठ महानगरों में 0.30 फीसदी तक की ब्याज रियायत भी उपलब्ध है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि ग्राहक योनो एप के माध्यम से घर बैठे आसानी से आवेदन कर सकते हैं और 0.05 फीसदी की अतिरिक्त ब्याज की राहत पा सकते हैं।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter