दतिया जिला अस्पताल सहित तीन जगहो पर किया गया कोरोना वैक्सीन का ड्राय रन

दतिया. जिले को बहुत जल्दी ही कोरोना वैक्सीन प्राप्त होने वाले हैं। इसके मद्देनजर शुक्रवार को जिला अस्पताल सहित सोनागिर और बड़ौनी में स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मचारियों पर वैक्सीन का पूर्वाभ्यास (मॉक ड्रिल) किया गया। पहले यह वैक्सीन मार्च तक आना प्रस्तावित था, अब बताया जा रहा है कि जनवरी माह के अंत तक यह वैक्सीन दतिया जिले को प्राप्त हो जाएगा।

सिविल सर्जन डा. एस एन शाक्य एक जानकारी में बताया कि कोरोना वैक्सीन मार्च में नहीं बल्कि जनवरी माह के अंत तक जिले को प्राप्त हो जाएगा। अभी यह नहीं पता कि वैक्सीन कितनी संख्या में प्राप्त होंगे, किंतु इसके लिए मॉक ट्रायल शुक्रवार को किया गया। इसमें उन चयनित स्वास्थ्य कर्मचारी को टीके लगाने का अभ्यास किया गया, जो कोरोनो संक्रमण के दौरान फ्रंट लाइन में कार्य कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय के इस संयुक्त अभियान में वैक्सीन आने के बाद किस तरह टीकाकरण किया जाएगा, इसका पूरा एक चार्ट तैयार किया गया है। पहले चरण में जिला चिकित्सालय दतिया में 28 लोगों पर तथा सोनागिर में 25 और बड़ौनी में 25 स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन लगाने का रियल सीन किया गया। इस तरह कुल मिलाकर 78 लोगों का पंजीयन किया गया। इन कर्मचारियों ुपर ही पूर्वाभ्यास किया गया। इन्हीं 78 लोगों को सबसे पहले टीके भी लगाए जाएंगे। इन सभी को रजिस्टर्ड कर जिला चिकित्सालय में कोरोना वैक्सीन लगाने संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली है। वैक्सीन लगाने के बाद 45 मिनट तक चिकित्सीय टीम के निगरानी में भी इन्हें रखा जाएगा। इस पूर्वाभ्यास को पूरी तरह सफल बताया जा रहा है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter