बड़ौनी में शुरू हुई वेब सीरीज दुनाली की शूटिंग, अभिनेता चंकी पांडे, अनन्या पांडे मिर्ज़ापुर के मुन्ना भैया उर्फ दिवेन्दु शर्मा आएंगे बड़ौनी.

दतिया । अपनी खास ऐतिहासिक पहचान रखने वाले बड़ौनी कस्बे में शनिवार से वेब सीरीज दुनाली की शूटिंग शुरू हुई। इस दौरान बड़ौनी किले के आकर्षक हिस्सों को मुंबई से आई यूनिट द्वारा फिल्माया गया ।कस्बे में फिल्मी दुनिया की हस्तियों के पहुंचने की खबर ने आसपास के लोगों को रोमांचित कर दिया है। शूटिंग शुरू हुए सिर्फ दो ही दिन हुए हैं । बताया जाता है की वेब सीरीज दुनाली की शूटिंग 7 दिनों तक बड़ौनी में चलेगी। इससे पूर्व वेब सीरीज टीम ने बड़ौनी पहुंचकर वहां बने किले सहित अन्य हिस्सो की लोकेशन देखी थी, जिसके कुछ समय बाद वेब सीरीज की शूट के लिए यूनिट मुंबई से बड़ौनी पहुंची है। इस वेब सीरीज में फिल्म अभिनेता चंकी पांडे उनकी बेटी एवं अभिनेत्री अनन्या पांडे सहित इस वेब सीरीज में मुख्य अभिनेता व हीरो मिर्जापुर के किंग मुन्ना भैया उर्फ दिव्येन्दु शर्मा खास भूमिका में नजर आएंगे. इससे पहले भी कई फिल्मों में बड़ौनी के किले सहित सोनागिर के मंदिर और दतिया क्षेत्र की शूटिंग की जा चुकी है। कुछ बरसों पहले बनी सनी देओल और फराह खान द्वारा अभिनीत फिल्म यतीम में भी बड़ौनी के कई हिस्सों की शूटिंग की गई थी। अन्य फिल्म रिवॉल्वर रानी में भी कंगना रानौत ने दतिया किला एवं बड़ौनी में शूटिंग की थी। आसपास पहाड़ों से घिरा बड़ौनी क्षेत्र फिल्म लोकेशन के लिए जिले में हमेशा से खास जगह रखता है।

बडौनी किले की शूटिंग करती यूनिट

क्या है दुनाली की कहानी

दुनाली एक एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज है। जिसकी कहानी में कई ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को जोड़ा गया है। इसी को देखते हुए पुराने किले इमारतों एवं चंबल की घाटियों को शूटिंग का प्रमुख हिस्सा बनाया गया है, ताकि इन क्षेत्रों के माध्यम से कहानी को रोचक ढंग से पेश किया जा सके। वेब सीरीज को रोमांचक बनाने के लिए ऐसे विभिन्न पहलुओं का भी इस्तेमाल किया जा रहा है जो दर्शकों को अपनी ओर खींच सकें। वेब सीरीज दुनाली की कहानी मिर्जापुर की कहानी से काफी मेल खाती है। इसी को देखते हुए मिर्जापुर के किंग मुन्ना भैया उर्फ दिव्येन्दु शर्मा जो कि एक्शन के नाम पर मशहूर है, उनके एक्शन को देखकर ही उन्हें दुनाली जैसी वेब सीरीज मिली।

फिल्म यूनिट के वाहनों का काफिला एवं किले के बाहर खड़ी वैनिटी वैन.

कब तक रिलीज हो सकती है दुनाली

एक्शन थ्रिलर की जुगलबंदी वाली अनोखी वेब सीरीज दुनाली की शूटिंग अभी पहाड़ियों व किलो में चल रही है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है की वेब सीरीज फरवरी के आखिरी सप्ताह तक ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हो सकती है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter