सात राज्यों में फैला बर्ड फ्लू,केरल हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय टीमें तैनात

हरियाणा के पंचकुला जिले की दो मुर्गीपालन कंपनियों से लिए गए नमूनों में एवियन फ्लू की पुष्टि के बाद, मध्य प्रदेश के शिवपुरी, राजगढ़, शाजापुर, आगर, विदिशा, उत्तर प्रदेश के जूलॉजिकल पार्क, कानपुर और राजस्थान के प्रतापगढ़ व दौसा जिलों में प्रवासी पक्षियों में एवियन फ्लू के मामले दर्ज किए गए हैं। विभाग ने प्रभावित राज्यों के लिए परामर्श जारी किया है, जिससे बीमारी का प्रसार रोका जा सके। अभी तक सात राज्यों केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और उत्तर प्रदेश में इस बीमारी की पुष्टि हो चुकी है। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 8 जनवरी की रात और 9 जनवरी की सुबह मुर्गियों और जंगली पक्षियों की असामान्य मौत की खबरें आई हैं।

राज्य ने आपात स्थिति के लिए आरआरटी दलों का गठन कर दिया है और प्रयोगशाला को नमूने भी भेज दिए गए हैं। इसके अलावा, दिल्ली में संजय झील से भी बत्तखों की असामान्य मृत्यु की खबरें मिली हैं। परीक्षण के लिए नमूने प्रयोगशाला को भेज दिए गए हैं। महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, दापोली, परभणी और बीड जिलों से एवियन फ्लू की पुष्टि के लिए मृत कौओं के नमूने एनआईएचएसएडी को भेज दिए गए हैं। इसके अलावा, केरल के दो प्रभावित जिलों में पक्षियों को मारने का अभियान पूरा हो गया है। केरल, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के प्रभावित इलाकों की निगरानी के मकसद से भ्रमण के लिए केंद्रीय दल नियुक्त कर दिए गए हैं 

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter