महिला अपराधों को रोकने के लिए पुलिस की मदद करें – थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा
बड़ौनी पुलिस ने की ‘सम्मान’ अभियान की शुरूआत

दतिया । बडौनी पुलिस ने महिला अपराध के उन्मूलन के लिए सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने एवं महिलाएं, बालिकाओं के लिए समाज में सम्मानजनक अनुकूल वातावरण तैयार करने साथ ही जनमानस को कानून के विधिक प्रावधानों के प्रति जागरूक कर मानसिक रूप से सशक्त करने के लिए चलाए जा रहे ‘सम्मान’ अभियान की सोमवार को शुरुआत की। जिसमें स्वयं महिलाएं नहीं अब हर समाज के सभी वर्गों सुरक्षा के प्रति जागरूक होकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा द्वारा जन जागरुकता अभियान “सम्मान” शुरू किया गया है ।

लोगों को महिला सम्मान की शपथ दिलाते थाना प्रभारी – रविंद्र शर्मा

 

इस अभियान के बारे में थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा ने अपने स्टाफ के साथ बडोनी के जनमानस को जानकारी देते हुए बताया कि अभियान में दो मुख्य नारे शामिल किए गए हैं, ‘कुछ करो कुछ कहो समझदारी से’ एवं ‘असली हीरो’ । असली हीरो वो जो पीड़िता के समर्थन में सकारात्मक कार्य करें, महिला अपराध रोकने में पुलिस कि मदद करें। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल सिंह मौर्य एवं एसडीओपी उपेंद्र दीक्षित के निर्देशन में थाना बडोनी पर अभियान प्रारंभ किया गया है। थाना प्रभारी ने महिला अपराधों को रोकने के लिए पुलिस को मदद करने का आग्रह किया । जिसमें जनता द्वारा उन्हें पूरा सहयोग करने का विश्वास दिलाया गया। इस दौरान पुलिस कर्मी अभियान से संबंधित तख्तियां लिए हुए थे। इस अवसर पर सउनि मानसिंह, सउनि राजेश पुट्टा, आरक्षक दिलीप, शिवराम, रामसेवक, खुमान, महेश, जसवंत आदि मौजूद रहे।

 

 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter