दतिया। मकर संक्राति पर्व पर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सनकुआं, बालाजी धाम उनाव एवं बसई के बेतवा नदी िस्थत भैरारेश्वर घाट पर पर्व स्नान के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। सर्द हवाओं के बावजूद लोगों ने बड़ी संख्या में पर्व स्नान किया। वहीं रतनगढ माता मंदिर पर भी काफी संख्या में श्रद्धालुजन दर्शन के लिए पहुंचे। यहां पर साधक बाली महाराज द्वारा 151 किलो गजक का प्रसाद लगवाया गया। जो कि दिन भर श्रद्धालुओं के बीच वितरित हुआ। इसके अलावा नगर के मंदिरों में दिनभर भीड़ लगी रही। लोगों ने परम्परा अनुसार तिल, गुड, खिचड़ी एवं घी आदि का दान किया।
मकर संक्राति के अवसर पर लोग धार्मिेक स्थलों पर पहुंच कर दिन भर दान पुण्य करते दिखाई दिए। इस दौरान सनकुआं पर भी विशेष पर्व स्नान होता है। गुरुवार को सुबह से ही सनकुआं पर पर्व स्नान के लिए आने वालों की भीड़ लगी रही। समीपस्थ 50 किलोमीटर के दायरे से आणए सैलानियों ने सनकुआं में डुबकी लगाई। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक रही। सर्द हवाओं के वाबजूद भी बडी संख्या में लोग सनकुआं पहुंचे। दिन बढने के साथ भीड़ बढती गई। इस द्वौरान पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों के साथ नगर परिषद कर्मचारी भी तैनात रहे।
आपदा प्रबंधन की टीम द्वारा सनकुआं पर गोताखोरों के साथ पूरे समय लोगों को सुविधाजनक और सुरक्षित स्नान के लिए व्यवस्थाएं की गई । वहीं निकाय कर्मचारियों द्वारा अलाव भी जलवाया गया। इस बीच सिहरन पैदा करने वाली हवाओं के बावजूद लोगों का यहां आना जारी रहा। दूसरी ओर मंदिरों में भी आम दिनों की अपेक्षा दर्शनार्थियों की संख्या अधिक रही। लोगों ने कन्याओं, पंडितों के अलावा बहन बेटियों को दान किया। पर्व स्नान दोपहर 2 बजे तक जारी रहा।
जंगल में हुआ मंगल
रतनगढ़ माता मंदिर पर भी मकर संक्राति पर्व पर काफी भीड़ रही। पर्व स्नान के लिए आने वाले लोगों ने माता के दरबार में अर्जी लगाई। माता के भव्य श्रंृगार के साथ यहां भजन कीर्तन तथा लोकनृत्य का कार्यक्रम जगह-जगह चला। मंदिर के साधक बाली महाराज ने 151 किलो गजक का प्रसाद लगवाया गया। जो कि पूरे दिन श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। इसके अलावा कई श्रद्धालुओं ने अपने अपने स्तर पर प्रसादी एवं भंडारे का वितरण किया।
उनाव बालाजी धाम में हजारों लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी
वहीं दतिया से करीब 17 किलोमीटर दूर िस्थत प्रसिद्ध उनाव बालाजी धाम में भगवान भास्कर के दर्शन करने के लिए करीब 20 हजार लोगों की भीड़ उमड़ी । श्रद्धालुओं की भीड़ मकर संक्रांति पर पहुंज नदी में पर्व स्नान किया और फिर सूर्य देव को अर्ध्य देकर किया मंदिर में िस्थत सूर्य यंत्र का जलाभिषेक करने पहुंचे। इस दौरान व्यवस्थाओं को लेकर नायब तहसीलदार शालिनी भार्गव समेत तमाम अफसर वहां तैनात रहे। पूरे दिन नदी में मकर संक्रांति पर लोग डुबकी लगाते नजर आएं। जिसके बाद लोगों ने अपनी श्रद्धा के अनुसार वहां दान पुण्य भी किया।
बसई में लगा श्रद्धालुओं का मेला
बसई के प्रसिद्ध तीर्थस्थल बेतवा नदी पर संक्रांति के मौके पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा । बेतवा नदी िस्थत भैरारेश्वर घाट पर श्रद्धालुओं ने पर्व स्नान किया। कोरोना काल के बाद पहली बार धार्मिक स्थलों पर लोगों की इतनी भीड़ दिखाई दी। इस दौरान करीब 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पर्व स्थान किए। श्रद्धालुओं ने पर्व स्नान कर नदी से करीब 30 फुट की ऊंचाई पर स्थित लंबी गुफा में विराजमान भगवान शिव चौमखानाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर बसई क्षेत्र के अलावा झांसी, ललितपुर, जालौन, पिछोर, खनियाधाना, शिवपुरी आदि जगहों से श्रद्धालु ने पर्व की डुबकी लगाई। पुलिस का इस दौरान खास प्रबंध रहा।

