पुलिस की शराब माफिया के खिलाफ जिले भर में कार्रवाई, हजारों लीटर शराब पकड़ी
मुरैना जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस सक्रिय, जेसीबी से खोदकर निकाले ड्रम

दतिया। जिले में शराब माफिया के खिलाफ पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। लगभग 6 जगहों पर पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध देशी शराब और हजारों रुपयों का गुड लाहन बरामद किया है। इनमें भांडेर के रामगढ़, ततारपुर कंजर डेरा, सेवढ़ा के मुबारकपुर कंजर डेरा से 48 हजार 800 रुपये की कच्ची शराब जप्त की है। इसी तरह गोराघाट में सीतापुर कंजर डेरा पर 25 हजार लीटर लाहन नष्ट किया गया, दतिया में हमीरपुर कंजर डेरा से भी अवैध शराब बरामद की गई।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड के निर्देशन में गोराघाट क्षेत्र के सीतापुर कंजर डेरा से 3 भट्टी नष्ट कर 25 लीटर लाहन नष्ट किया गया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से जमीन में गड़े 150 प्लास्टिक ड्रमों को निकालकर नष्ट किया। इन ड्रमों में 200 लीटर कच्ची शराब पाई गई। जिसकी कीमत 2 लाख रुपये बताई गई है। यहां से कुल मिलाकर लगभग 4 लाख रुपये तक की अवैध शराब व सामग्री गोराघाट थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला के नेतृत्व में जप्त व नष्ट कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसी प्रकार मुबारकपुरा कंजर डेरा पर सेवढ़ा थाना प्रभारी शिशिरदास ने अवैध हाथभट्टी से बनी 300 लीटर शराब, 80 किलोग्राम गुड व 10ड्रम जप्त किए हैं। पुलिस ने आरोपित रुप कुमार कंजर पुत्र संजीवन को गिरफ्तार किया है। भांडेर में रामगढ़ एवं ततारपुर कंजर डेरा से थाना प्रभारी विजय लोधी व गोंदन थाना प्रभारी रमेश जाट ने दस हजार लीटर लहान तथा एक हजार लीटर निर्मित शराब जप्त की है। वहीं ततारपुर कंजर डेरे पर लगभग आठ हजार लीटर लहान तथा करीब आठ सौ लीटर निर्मित शराब मिली। बसई में बरधुवां ग्राम में दविश देकर पुलिस ने 4 सीमेंट होद से 20 हजार गुड लाहन, सहित ड्रमों से गुड लाहन जिनकी कीमत 1 लाख 20 हजार रुपये है। जप्त किया। 13 सौ लीटर कच्ची शराब बरामद की। जिसकी कीमत 1 लाख 95 हजार है, जप्त की गई। थाना प्रभारी रामसेवक शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। वहीं पंडोखर थाना क्षेत्र के कंजर डेरा से भी थाना प्रभारी यादवेंद्र सिंह गुर्जर ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। इस दौरान जेसीबी से जमीन में गड़े ड्रमों में भरी शराब बरामद की गई। सिनावल थाना प्रभारी भूमिका दुबे के नेतृत्व में कंजर डेरों पर दविश देकर 300 लीटर शराब सहित गुड लाहन व हाथ भट्टी जप्त की गई। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter