डकैती की योजना बनाते 4 शातिर बदमाश हथियार सहित पुलिस ने पकड़े लूट का हुआ पर्दाफाश

दतिया । कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हथियार बंद बदमाशों को ईदगाह के ऊपर पहाड़ी पर बनी पानी की टंकी पीछे डकैती की योजना बनाते हैं समय गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली टीआई रत्नेश यादव ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त बदमाश गुरुवार रात में बालाजी पेट्रोल पंप पर लूट की योजना बना रहे थे, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को दबोच लिया। धरपकड़ के दौरान दो बदमाश अंधेरे व जंगल का फायदा उठाकर बाउंड्री कूदकर भागने मैं सफल रहे। पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपना नाम शाहिद खान उर्फ छिगें पुत्र रज्जू खान उम्र 20 साल निवासी ईदगाह मोहल्ला दतिया , फिरोज उर्फ दूल्हा भाई पुत्र रफीक उर्फ मुंशी खान उम्र 30 साल निवासी ईदगाह मोहल्ला दतिया , अरमान शाह पुत्र शकील शाह उम्र 19 साल निवासी चूनगर फाटक लक्ष्मण ताल दतिया , प्रशांत कुशवाहा उर्फ सरपंच पुत्र नारायण कुशवाह उम्र 24 साल निवासी ईदगाह मोहल्ला दतिया का होना बताया। तलाशी के दौरान आरोपी शाहिद से एक लोहे का सरिया , आरोपी फिरोज खान से एक 12 बोर की अधिया लोडेड व एक जिंदा राउंड जेब से व आरोपी अरमान से एक 315 बोर का कट्टा लोडेड व एक जिंदा राउंड तथा आरोपी प्रशांत उर्फ सरपंच से एक 315 बोर की सिंगल शॉट राइफल हाथ की बनी लोडेड व एक जिंदा राउंड बरामद हुए। मौके से भागे हुए बदमाशों के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपितों ने उनके नाम सद्दाम खान और इमो उर्फ इमरान खान निवासी दतिया होना बताया ।

व्यापारी से लूट का हुआ पर्दाफाश
आरोपीगणो ने पूछताछ करने पर स्वीकार किया कि गत 15 दिसंबर को एफसीआई गोदाम दतिया के पीछे से रात्रि के समय अमर बजाज पुत्र किशनचंद्र बजाज निवासी सिंधी कॉलोनी दतिया से रुपयों का बैग लूटने की घटना को भी अंजाम दिया था। जिसमें आरोपी छिंगे उर्फ शाहिद , फिरोज उर्फ दूल्हा भाई , प्रशांत उर्फ सरपंच कुशवाहा द्वारा लूटा गया माल नगदी ₹20000 व एक 315 बोर का कट्टा व मोटरसाइकिल स्प्लेंडर को बरामद किया गया। आरोपियों के विरुद्ध लूट, डकैती ,मारपीट के कई अपराध पूर्व से पंजीबद्ध हैं । उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रत्नेश यादव, उप निरी. आरएल भारतीय ,उप निरी. अनिल शाक्य ,आर. शिवकुमार ,आर. गजेंद्र ,आर. आदित्य ,आर. सोनपाल गोस्वामी ,आर. भगवती प्रसाद ,आर. विनोद तिवारी सैनिक अखिलेश की भूमिका रही l

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter