रेत खदान पर रॉयल्टी को लेकर वाहन पर की फायरिंग, बाइक की तोड़फोड़ की, चार पर मामला दर्ज

दतिया। भांडेर थाना क्षेत्र स्थित बेरछ खदान पर रेत के परिवहन को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक बाइक की तोड़फोड़ कर दी, साथ ही घर के बाहर खड़े चार पहिया वाहन के शीशे पर फायर कर दिया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। थाना प्रभारी भांडेर विजय लोधी से इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को थाना क्षेत्र भांडेर की बेरछ खदान पर गांव के ही कुछ लोगों से खदान ठेकेदार के कर्मचारियों से रॉयल्टी को लेकर विवाद हो गया। कर्मचारी रॉयल्टी के बारे में कह रहे थे लेकिन वह नहीं दे रहे थे।  इस मामले में मुंहवाद इतना बढ़ा कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई।

विवाद के दौरान गुस्साए लोगों ने वहां खड़ी बाइक की तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद उक्त लोगों ने घर के बाहर खड़े चार पहिया वाहन के फ्रंट शीशे पर फायर किया और भाग निकले। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर बेरछ के चार लोगों रवि यादव, प्रदीप यादव, प्रद्युम्न यादव तथा प्रशांत यादव पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना के संबंध में जांच कर रही है।

बेरछ खदान पर रेत के परिवहन को लेकर हुई मारपीट और फायरिंग को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इस संबंध में कुछ ग्रामीणों का कहना था कि खदान रायल्टी को लेकर प्रशासन को निगरानी बरतना चाहिए। खदान ठेकेदार और रेत का परिवहन करने वालों के बीच झड़प होती रहती है। जो कभी अप्रिय िस्थति का कारण बन सकती है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter