प्रधानमंत्री वादा निभाओ, बुन्देलखंड राज्य बनाओ अभियान शुरु, मोर्चा सौंपेगा 30 जनवरी को ज्ञापन

दतिया।  प्रधानमंत्री वादा निभाओ, बुन्देलखंड राज्य बनाओ अभियान की शुरुआत सोमवार को दतिया में की गई। बुन्देलखंड निर्माण मोर्चा द्वारा अभियान प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत हर महीने की 30 तारीख को प्रधानमंत्री को उनका वादा याद दिलवाने के लिए ज्ञापन साैंपने का क्रम शुरु किया जाएगा। इस माह 30 जनवरी को ज्ञापन दतिया में सौंपा जाएगा।

इसी क्रम में बुंदेलखण्ड निर्माण मोर्चा के तत्वाधान में सोमवार 18 जनवरी को झांसी रोड उनाव पर बुंदेलखंड निर्माण के लिए सभा का आयोजन सागर खरे द्वारा किया गया । जिसकी अध्यक्षता श्री भानुसहाय अध्यक्ष बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा द्वारा की गई। इसमें मुख्य रूप से बुंदेलखंड राज्य बनाने की मांग की गई। बुन्देलखंड निर्माण मोर्चा अध्यक्ष भानू सहाय के नेतृत्व में 30 जनवरी को बाइक रैली झांसी से प्रारम्भ होकर उनाव बालाजी होते हुए दतिया पहुंचेगी जहां पृथक बुन्देलखंड राज्य की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

अभियान के दौरान चित्रगुप्त मन्दिर गल्ला मंडी परिसर दतिया में कायस्थ समाज की ओर से बुन्देलखंड निर्माण माेर्चा के पदाधिकारियों काे सम्मानित किया गया। इस मौके पर चित्रांश बंधुओं ने बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए अपने विचार व्यक्त करते हुए बुंदेलखंड राज्य निर्माण एवं ओरछा को राजधानी बनाने की मांग की गई। इस अवसर पर कायस्थ समाज के अशोक श्रीवास्तव, सोम खरे, राजदीप श्रीवास्तव, अविन्द सक्सेना, नीरज श्रीवास्तव, श्याम सुंदर, डा.राकेश खरे, अवधेश सक्सेना, रवि श्रीवास्तव, नीरज पवैया, राजेन्द्र सक्सेना, रामेश्वर, प्रमोद श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बुन्देली गायक जय कारण निर्मोही ने बुंदेलखंड निर्माण को लेकर लोकगीतों की प्रस्तुति दी।

अभियान के दौरान समर्थन जुटाने वालों में अशोक सक्सेना, रघुराज शर्मा, उत्कर्ष साहू, सत्येंद्र श्रीवास्तव, गिरजा शंकर राय, बलबान यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, प्रदीप झा, अन्नू मिश्रा, कुंवर बहादुर, गोलू ठाकुर, प्रदीप झा, कलाम कुरैशी, नरेश वर्मा, हनीफ़ खान, अनिल कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता रामजीशरण राय, अरविन्द सिंह दांगी, उनाव से राजीव शर्मा, नरेंद्र तिवारी, ज्ञान सिंह यादव, चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव, सागर खरे, राजेश शर्मा, कौशल पाठक, महेश उन्नया, प्रमोद शर्मा, अभिराम शर्मा, हर्ष तिवारी, दयाशंकर पाठक, सौरव खरे, दतिया के अधिवक्ताओ में अनिल कुमार, सिद्धार्थ गौत्तम, अजय श्रीवास्तव, आनंद पटवा, राजेश पस्तौर, नरेश तिवारी, अनवेद श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter