लखनऊ. हाथरस गैंगरेप प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को यूपी पुलिस ने नोएडा में गिरफ्तार कर लिया तथा उन्हें कुछ देर बाद दिल्ली यूपी बॉर्डर कालिंदी कुंज में छोड़ दिया गया. बता दें कि इस दौरान राहुल गांधी और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई. नोएडा पुलिस ने उनसे कहा कि लॉ एंड ऑर्डर को देखते हुए उन्हें हाथरस नहीं जाने दिया जा सकता. जिसके बाद राहुल और प्रियंका दोनों नेता पैदल जाने लगे थे, तभी उन्हें यूपी पुलिस ने रास्ते में रोक कर गिरफ्तार कर लिया था.
हाथरस जाने से हमें रोका। राहुल जी के साथ हम सब पैदल निकले तो बारबार हमें रोका गया, बर्बर ढंग से लाठियाँ चलाईं। कई कार्यकर्ता घायल हैं। मगर हमारा इरादा पक्का है। एक अहंकारी सरकार की लाठियाँ हमें रोक नहीं सकतीं। काश यही लाठियाँ, यही पुलिस हाथरस की दलित बेटी की रक्षा में खड़ी होती।
