दतिया । भांडेर पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में आरोपित को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार फरियादी शुवंसकुमार निरंजन पुत्र रामप्रताप निवासी ततारपुर ने थाना भांडेर में गत 6 जनवरी को अपनी नाबालिग बेटी को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस ने अपहरण का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था।
पुलिस ने छानबीन कर सुराग लगाकर किशोरी को दस्तयाब कर लिया। साथ ही मिले साक्ष्य के आधार पर आरोपी शिवम अहिरवार पुत्र लखन लाल अहिरवार निवासी राजा महादेव मोहल्ला पिछोर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित से पुलिस पूछतांछ पर पता चला कि वह किशोरी को बहला-फुसलाकर दिनारा जिला शिवपुरी ले गया था तथा वहीं पर उसके साथ मंदिर में शादी की । आरोपित ने नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म भी किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 376 एवं पोक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है। मुखबिर की सूचना पर आरोपित शिवम अहिरवार को सेवढ़ा चुंगी दतिया से गिरफ्तार कर लिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय सिंह लोधी, साइबर प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार, उनि आकाश संसिया, उनि रिचा दंडोतिया, सउनि रामशरण दोहरे, प्रधान आरक्षक संजीव गौर, आरक्षक मनोज तोमर, आरक्षक अंकित शर्मा, छोटे खांडेल, झल्लू तोमर, महिला आरक्षक रोशनी धोटे की भूमिका रही।
