प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के अंतर्गत अब तक एक करोड़ दस लाख मकानों के निर्माण को मंजूरी

केन्‍द्र सरकार ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के अंतर्गत अब तक एक करोड़ दस लाख आवासों को मंजूरी दी जा चुकी है। इनमें से 41 लाख आवास का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है जबकि 70 लाख आवास के निर्माण का काम विभिन्‍न चरणों में चल रहा है।

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने कहा कि केन्‍द्रीय स्‍वीकृति और निगरानी समिति की 52वीं बैठक में एक लाख 68 हजार 606 नये आवास को मंजूरी दी गई। इस बैठक में 14 राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर मंत्रालय में सचिव ने राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों के अधिकारियों से इस योजना को तेजी से लागू करने को कहा। उन्‍होंने अधिकारियों से समय पर आवासों के निर्माण का कार्य पूरा करने और उन्‍हें लाभार्थियों के बीच वितरण करने को भी कहा है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter